Header Ads

Ashfaq Ahmad
हर महीने पाइये मुफ्त थ्रिलर ई-बुक्स!
अभी फॉलो करें: Amazon • Goodreads • Bookbub • Substack

हक्ले आजम 1

हकले-आज़म-1


हे डूड.. कैसन पधारे
?

जी ख्वाजा साहब.. आपको तो पता है कि बुढ़ापा कुंडी खटखटा रहा है और सल्तनत-ए-हिंद एक वली अहद को तरस रही है.. उसकी ख्वाहिश में यह जिल्ले इलाही जलालुद्दीन अकबर आपकी किरपा का तलबगार है।

ओके अकबरू, तथास्तु.. जोधा को कल समोसे के साथ बूंदी का रायता खिला देना। काम हो जायेगा।

**

मुबारक हो जहां पनाह.. पूरे सौ ग्राम का शेर पैदा हुआ है। पैदा होते ही बोल पड़ा कि मैं आया नहीं हूं, मुझे बुलाया गया है। बस थोड़ा हकलाता है।

ओह दासी.. सुब्हानअल्लाह। तुम सोच नहीं सकती जब बुढ़ौती में फल मिलता है तो कितना मजा आता है। यह लो अंगूठी रखो.. तुम्हें हम वचन देते हैं कि जिंदगी में एक बार हम तुम्हारी संकट में पड़ी आईडी को पोक जरूर करेंगे।

शंहंशाह का इकबाल बुलंद हो।

**

क्या खबर लाये हो ढोलिया?

जान की अमान पाऊं तो अर्ज करूँ जहां पनाह।

यार फालतू की फुटेज मत लो, मान सिंह.. बक भी दो।

हुजूर.. वलीअहद तो मुगलिया सल्तनत के वकार को ग्रहण लगाय दिहिस। बताओ अभी से चरसी और ठरकी निकल गया.. कल मैंने खुद चरस की पिनक में एक आंटी के साथ पकड़ा है।

ओ माई गाड.. यह सुनने से पहले हमने कान पे हेडफोन क्यों न चढ़ा लिया 😣, कहां है हमारा हकला नल्ला शहजादा।

महाराज.. तीन फूंक में इधर बिलौंदा हुआ पड़ा है।

ओह.. उठाओ इसे मान सिंह। यह यहां रह के और बड़ा नल्ला औबास न साबित हो और हिंदुस्तान की तारीख में एक नल्ले शहजादे की शक्ल में दर्ज न हो.. इसलिये इसे ऑक्सफोर्ड ले जाओ। इसकी परवरिश अब वहीं होगी।

**

आओ दुर्जन सिंह.. कैसे आना हुआ।

जिल्ले इलाही का इकबाल पसीना बुलंद रहे.. शहंशाह के हुजूर में शहजादे की कामयाबी का सबूत लाया हूँ। यह शहजादे सलीम का ओवरकोट है, जिस पर पूरी दो दर्जन फिरंगनों की चुम्मिया दर्ज हैं।

सुब्हानअल्लाह 😍

शहजादे की मकबूलियत इंग्लैंड की हर काउंटी में फैल चुकी है और अब तो अमेरिका की पोर्न इंडस्ट्री वाले भी ऑफर दे रहे हैं जहांपनाह।

वाऊ.. दिल खुश कर दिया तुमने दुर्जन। जाओ, इस ओवरकोट के वजन के बराबर ज्वाहरात तौल कर गरीबों में तकसीम कर दो।

**

यूँ आंसू बहा कर खुद को निरूपा राय न साबित करें महारानी जोधा.. आप करणी सेना की राजपुतानी हैं जिनमें पद्मावत रिलीज होने पर भी जौहर कर लेने का दमखम हैं।

ओह महाराज आप समझते नहीं हैं.. रिटायरमेंट की उम्र में बनाई गयी सेंचरी बैट्समैन के लिये कितनी कीमती होती है। कब आयेगा मेरा लाल.. मेरा हकला सलीम। आंखें तरस गयी हैं।

परेशान मत हो जोधा.. हमने उसे मेल कर दिया है, बस इसी वेलेंटाईन को वह हमारे बीच होगा।

**

आज वेलेनटाईन है.. मेरा बच्चा, मेरा सलीम.. आज मेरी आँखों के सामने होगा। कैसे संभालूं मैं खुद को.. उफ 😍

महारानी साहिबा.. ओवरएक्टिंग में आपका इकबाल मिर्ची बुलंद रहे।

चंदा.. तू जा और स्मैक के सारे सौदागरों को इकट्ठा कर ले। मेरे बेटे को एकदम चोखा माल मिलना चाहिये.. राधा, तू जा और सभी दासियों को कह दे कि आज रात कैब्रे के लिये तैयार हो जायें.. और बहार, तू जा के काजू के आटे से पिज्जा बनवा ला.. आज अपने लाल को अपने हाथ से खिलाऊंगी।

महारानी की जय हो.. महारानी, शहजादे किले में दाखिल हो चुके हैं।

ओह.. भगवान, मैं खुशी से मर न जाऊं.. यह ले दासी, पूरे हजार लाईक्स दिये तेरी पोस्ट को।

महारानी की जय हो.. महारानी, शहजादे दरबार में पंहुच चुके हैं और जहां पनाह ने उन्हें सीने से लगा लिया है।

ओह दासी.. यह ले, दो हजार कमेंट तेरी पोस्ट को दिये। कोई तो संभालो मुझे.. ला जमुना, एक पटियाला पैग रम का ही पिला दे.. अरे कोई वोडका ही ले आओ.. कैसे होश में रहूं मैं। चौदह साल बाद मेरा हकला, मेरा सलीम मेरे पास होगा.. अरे कोई देसी ठर्रा ही पिला दो।

महारानी की जय हो.. शहजादे तशरीफ ला रहे हैं।

उफ.. आओ सलीम.. जी भर के देख लेने दो मुझे, बाद में तो सायरा बानो ही देखेगी। मेरे पास बैठ.. कितना जवान हो गया है।

तत-तुम.. जज-जूनियर आर्टिस्टों के साथ यही पप-प्राब्लम होती है, जिज-जितने पैसे मिलें उससे ज्यादा एक्टिंग कक-कर देते हो। मम-मिलाई विलाई हो गयी हो तो नहां लें.. हफ्ता भर से गंधा रहे हैं।

जा बेटा.. मैंने दो ड्रम देसी उलटवा दी है तेरे बाथ टब में..जा अघोरी, रगड़ रगड़ के नहा ले, फिर आगे की स्टोरी चलायें।

बाय मोम।
Written by Ashfaq Ahmad

No comments