Header Ads

डिजिटल महाभारत 3

डिज़िटल महाभारत 3


(इन राज्यसभा)

वाट द हेल इज गोईंग ऑन हियर 😠

वाऊ.. वाऊ माधव, थोड़ा बायीं साईड का होंठ और दबा के 😍, मने एकदम सिल्वेस्टर स्टालिन लग रहे 👌

😡😡

ओके सॉरी.. देखिये, वह मुख्य चेयर पर सभापति महाराज दुर्योधन बैठे तसबीह पढ़ने की नौटंकी कर रहे हैं.. वह निंदा मंत्री की कुर्सी पर बैठे आचार्य कृपाचार्य जी निदा फाजली की गजलें पढ़ने में रत् हैं.. वह एचआरडी मिनिस्टर की कुर्सी पर बिराजे द्रोणाचार्य जी मोबाईल पर पोकेमोन पकड़ रहे हैं.. वह सीजेआई पितामह 'रामायण के बाद ऐसी हंसी सुनी' वाला डायलाग बोलने की प्रतीक्षा में हैं.. जब प्रधान चेयर पे चिपका दुर्योधन चुप होगा, तब बोलेंगे.. रक्षा मंत्री की कुर्सी पे फिट कर्ण ब्यूटी प्लस से अपनी फोटो एडिट कर रहा है.. अमित शाह ऊप्स, सॉरी, शकुनि हैंडसम अपनी दाढ़ी से जुए निकाल रहा है.. दुशासन पंचाली की साड़ी उतारने की कोशिश में है और दुःशल फेसबुक पर लाईव हो कर इस नजारे को पूरे आर्यावृत को दिखा रहा है। बाकी सारे दुर्योधन ब्रोज चियरलीडर्स की भूमिका में हैं।

वह मैं भी देख रहा हूँ 😠.. मेरे कहने का मतलब है, यह क्या हाल बना रखा है। कुछ लेते क्यों नहीं? महाराज.. आपकी "आंखों" के सामने यह अनर्थ हो रहा है। आपकी कुलवधू को इस तरह अपमानित किया जा रहा है.. कोई एक्शन क्यों नहीं लेते।

मम.. मैं तो मना कर रहा था लेकिन मेरी सुनता कौन है.. 😭

सीजेआई पितामह.. आप भी कुछ नहीं कहेंगे।

मैं क्या कहूँ 😣, यह तो युधिष्ठिर को एट बाल पूल खेलने से पहले सोचना चाहिये था। अब धर्म तो यही कहता है कि दुर्योधन ने द्रौपदी को गेम में जीता है तो वह उसकी संपत्ति हुई.. और वह उसके साथ कैसा भी व्यवहार करे, हम कैसे रोक सकते हैं उसे 😏

धर्म कहता है न पितामह.. तो धर्म तो यह भी कहता है, कि एट बाल पूल अधर्म है, गुनाह है, गुनाहे कबीरा है, गुनाहे सगीरा है।

झूठ.. कहां लिखा है.. 🤔

दुर्योधन पढ़ो, सूरह बकरा आयत नंबर दो सौ उन्नीस.. यसअलोनका अनिलखमरू वलएटबालपूल कुल फीहिमा इसमुन कबीरुन वमनाफिअ लिन्नासी... ए नबी, वे तुमसे शराब और एट बाल पूल के विषय में पूछते हैं तो कहो कि उन दोनों चीजों में बड़ा गुनाह है।

हें 😳 कब 😳 कहां 😳.. वह तो शराब और जुए के बारे में लिखा है 😖

तो एट बाल पूल जुआ नहीं तो और क्या है?

😷😷😷

ब्रो दुर्योधन.. यह साड़ी कितनी लंबी पहन के सीन देने आई है यार.. आयम सो टायर्ड।

ठीक है दुशासन.. यह आइटम कैंसिल। इसे मेरी जंघा पे बिठाओ।

दुर्योधन.. मैं तेरे पिज्जा की डिलीवरी रोक दूंगा 😡

चुप कर वामपंथी भीम.. वर्ना ढोलकपुर पंहुचा दूंगा राहुल गाँधी के पास।

पितामह.. मेरे रहते यह अधर्म नहीं हो सकता। जल्दी ही कोई स्वीकार्य डिसीजन लीजिये, अन्यथा मेरी सुदर्शन चक्र वाली डिवाइस लोड हो चुकी है।

ओके.. देखो दुर्योधन पहली बात तो यह कि जब युधिष्ठिर खुद को ही हार गया तो बाद में भाई और पत्नी को दांव पर लगाना युक्तिसंगत नहीं इसलिये टेक्निकली तुम्हारा कब्जा गलत है.. दूसरे कृष्ण ने सिद्ध कर दिया कि जिस खेल से तुमने युधिष्ठिर का सबकुछ जीता है, वह हराम है तो युधिष्ठिर की प्रापर्टी तुम भले टेंपरेरी रख लो लेकिन इन लोगों को तुम्हें आजाद करना होगा.. और चूँकि युधिष्ठिर ने एट बाल पूल खेल के अपनी मूर्खता का परिचय दिया तो सजा उसे भी मिलनी चाहिये।

कैसी सजा पितामह.. क्या फेसबुक छोड़ना पड़ेगा?

कतई.. बारह साल सश्रम वनवास और तेरहवॉं साल अज्ञातवास। यदि वे इसमें सफल रहते हैं तो उनकी प्रापर्टी दुर्योधन को लौटानी होगी। आगे सभापति जो कहें।

क्या मुझे अब सभा इज एडजर्न्ड भी कहना होगा। पांडूपुत्रों.. आपका समय शुरू होता है अब।

**

आओ आओ.. क्या खबर लाये हो ढोलिया.. मेरी 'आंखें' तरस रही हैं सुनने के लिये।

महाराज.. जी न्यूज, इंडिया टीवी, रिपब्लिक टीवी और सारे औरेंज फ्लेवर वेब पोर्टल्स का रायता ले कर आपकी सेवा में उपस्थित हुआ हूँ।

इरशाद इरशाद 😍

पांडवों ने बारह वर्ष का वनवास पूरा करने के बाद अज्ञातवास के लिये मतस्य प्रदेश विराट नगर में विराट नरेश के यहां शरण ली थी, जिसका पता चलते ही दुर्योधन सीजेआई पितामह के तत्वाधान में सीबीआई रेड डलवाने गये थे.. लेकिन वहां पंहुच कर पता चला कि अज्ञातवास का टाईम ओवर हो चुका है और अर्जुन ने लतिया कर भगा दिया। उन्होंने मैसेंजर के हाथ संदेश भेजा था कि उन्होंने शर्त पूरी कर दी है और अब उनकी प्रापर्टी वापस लौटाई जाये, जिसे दुर्योधन ने नंगा करके वापस भेज दिया.. उसके बम पे रिजेक्टेड का ठप्पा लगा के।

ओह.. अति दुर्भाग्यपूर्ण! इसका साईड इफेक्ट?

उन्होंने जंग की घोषणा कर दी है.. वासुदेव ने तय किया है कि उनकी टीम कौरवों की तरफ से खेलेगी और वे स्वयं पांडवों की तरफ से बैटिंग करेंगे.. मैच कुरुक्षेत्र के स्टेडियम में होगा।

क्या मैच के सिवा कोई विकल्प नहीं।

वाकओवर का विकल्प है.. वे अपनी काउंटी इंद्रप्रस्थ को वापस कब्जा लेंगे, लेकिन यह दुर्योधन को मंजूर नहीं तो मैच निश्चित है और नासा के वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह प्लेनेट अर्थ का सबसे बड़ा मैच होगा जिसमे लाखों आईडी के विकेट गिरेंगे और इतना विध्वंस होगा कि चीन की दीवार की तरह अंतरिक्ष से देखा जा सकेगा।

😫😒😕

**

क्या बात है भ्राता युधिष्ठिर.. निरूपा राय मोड में क्यों एक्टिव हैं।

वह भी क्या वक्त था माधव.. जब सत्तर साल हमारा शासन रहा आर्यावृत पे। जनता हमारे एक एक ठुमके पे जान छिड़कती थी और आज भारत की ज्यादातर राज पार्टियां कौरवों के साथ अलायंस कर रही हैं। ऐसे क्या कांटे उग आये हममें?

इसके दोषी तो आप स्वयं है भ्राता.. डोंट माइंड। पर आप धर्मराज होने के बावजूद अधर्म के रास्ते पे चले और टू जी, कोल स्कैम, सीएजी, आदर्श जैसे कांड अपनी टैरिट्री में होने दिये.. स्वंय एट बाल पूल जैसे गुनाहे कबीरा में मुलव्विस हो कर प्रापर्टी तो छोड़िये, खुद को, भाइयों और पत्नी तक को हार गये। जब ऐसी लीचड़ई करेंगे तो जनता का मोहभंग तो होगा ही.. माफ कीजिये भ्राता.. लेकिन सम्पूर्ण आर्यावृत में आपकी इमेज गंधा चुकी है।

लेकिन दुर्योधन एंड अदर ब्रोज भी तो अधर्मी हैं.. उनके गुनाह क्यों नहीं दिखते लोगों को।

देखो भ्राता.. दैनिक जीवन के संघर्षों में फंसी जनता हमेशा सपनों की आदी होती है, उनकी पसंद इसपे डिपेंड होती है कि कौन उन्हें बेहतर सपने दिखा पाये और दुर्योधन ने उन्हें अच्छे सपने दिखाये हैं कि सबके अच्छे दिन आयेंगे। सबके अकाउंट में पंद्रह लाख स्वर्ण मुद्रायें आयेंगी। उनकी तरफ से जितने महारथी लड़ने आयेंगे उन्हें संसाधनों की लूट में भागीदारी दी जायेगी। सरकारी संस्थानों का निजीकरण करके उनके हवाले किया जायेगा। एफडीआई के थ्रो उन्हें हर क्षेत्र में घुसने की छूट दी जायेगी। गोद लेने के नाम पर उन्हें लालकिला, ताजमहल, कुतुबमीनार आदि पर होल्ड दिया जायेगा। अब बताओ.. भला कैसे कोई लालच में न आये।

क्या हम जीत पायेंगे माधव 😫

अवश्य.. मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम लोगों को यह बता पायेंगे कि मेलोडी इतनी चाकलेटी क्यों है और तब वे हमारे साथ होंगे और हमारे समर्थन में जस्टिस फाॅर पांडव का हैशटैग चला कर क्रांति करेंगे और एक दिन के लिये अपनी आईडी डिएक्टिवेट करके आप्रेशन ब्लैकआउट को सफल बनायेंगे।

आमीन.. सुम्मा आमीन😍
Written by Ashfaq Ahmad

No comments