Header Ads

डिजिटल महाभारत 2

डिज़िटल महाभारत 2


और बताओ संजय सिंह.. क्या चल रहा है
?

फॉग चल रहा है महाराज

अच्छा.. चार बोतल उड़ेल दो हम पे, पानी बचाओ अभियान के तहत तीन महीने से नहाये नहीं हैं.. अब तो दुर्गंध से गंधारी भी बार बार बेहोश हो जाती है। वह वार्णावृत वाले केस का क्या हुआ?

सीबीआई इन्क्वायरी कंपलीट हो चुकी है और कोर्ट में केस का यही फैसला लिखा गया है लाक्षागृह में आग स्वंय लगी थी और युवराज दुर्योधन पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। सीजेआई भीष्म पितामह के रहते इतना तो हक बनता है हमारा महाराज।

वह तो है संजय.. पर दिखने में आ रहा है कि पाण्डु पुत्रों की आईडी परमानेंट नहीं सस्पेंड हुई थी, बल्कि उन्होंने टेंपरेरी डिएक्टिवेशन कर रखा था।

जी.. डबल ओ सेवन अजीत डोभाल  ने आशंका जताई है कि हमारे बीच भी कोई यशवंत शत्रुघन टाईप सिन्हा मौजूद है जिसने पांडवों को पहले ही सचेत कर दिया था और वे बच निकले। जी न्यूज ने पंचाल की खबर दिखाई है जहां राजा ध्रूपद की पुत्री एंजेल प्रिया सॉरी द्रौपदी का स्वंयवर था, जिसमें राल टपकाते युवराज दुर्योधन भी गये थे.. वहां एक बामन ने स्वयंवर की असंभव सी शर्त पूरी करते हुए द्रौपदी का वरण किया है, वह अर्जुन हो सकता है।

महाराज महाराज.. महाराज की जय कृपलानी हो।

क्या बात है मुदिर.. इतने एक्साइटेड क्यों दिख रहे हो?

अब जब दिखने ही लगा है तो यह भी देख लीजिये.. युवराज युधिष्ठिर ने ट्वीट किया है कि बहुत हुई कौरव की मार, अब की बार पांडव सरकार। उनके ट्वीट को धड़ाधड़ लाईक्स और आरटी मिल रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पिक भी अपलोड की है जिसमें पांचों भाई और उनकी संयुक्त भार्या ध्रूपद कुमारी वैवाहिक बंधन में बंध रहे हैं और कैप्शन दिया है 'गुड डेज विल कम'.. यह पिक वायरल हो रही है। समस्त हस्तिनापुर उनके फेवर में लामबंद हो रहा है।

ओह.. यह तो बड़ी चिंताजनक स्थिति है। आप लोग मार्गदर्शक मंडल में इसीलिये हैं कि मुझे कोई राह दिखा सकें 😫

जरूर जरूर.. देखिये हस्तिनापुर में उनका पैतृक अधिकार तो है ही, उससे वंचित रखना जनता को विद्रोह पर उकसा देगा। बेहतर है कि उन्हें एक अलग टैरिट्री इंद्रप्रस्थ दे दी जाये जिससे वे भी संतुष्ट रहें और किसी तरह का डिस्प्यूट भी न रहे।

ठीक है.. ऐसा ही होगा। डील डन 👍

**

@#/^##😡  $#@%@😈

पुत्र दुर्योधन.. बेटा डैडी को इस तरह मुंह पे गालियां नहीं देते। कुछ तो लिहाज करो हमारी आंखों का..

आपको नहीं दे रहा पिताजी.. उस जेएनयू वाली गद्दार वामी द्रौपदी को दे रहा हूं 😠😠

शेम शेम पुत्र.. महिला को गाली 😷, महिला विरोधी कमेंट है पुत्र.. तत्काल डिलीट करो, अन्यथा महिला आयोग वाले गले पड़ जायेंगे। पता नहीं कब कौन अन्ना की तरह अनशन पे बैठ जाये 😓

किंतु उसने मेरी घोर इंसल्ट की है पिताजी 😬। पांडवों ने जो हवा महल बनवा कर हमें इनवाईट किया था, वहां गलती से पानी को फर्श समझ के मैं गिर पड़ा था तो इसने मेरी हंसी उड़ाते हुए 'अ ब्लाइंड सन ऑफ ए ब्लाइंड मैन' का कमेंट पास किया था.. इतनी इंसल्ट कम थी क्या जो अब उसने फेसबुक पर वह वीडियो अपलोड कर दिया है और पूरा आर्यावृत मेरा मजाक उड़ा रहा है। घर घर 'मेक जोक ऑफ' की तरह मेरा वीडियो देखा जा रहा है 😡

ओह नो.. वैरी बैड। इन्नल्लाहा माअस्साबरीन बेटा.. ईश्वर यकीनन धैर्य रखने वालों के साथ है। सब्र करो।

घंटा पिताजी.. मैं इसकी @#@/*😈

शेम शेम पुत्र शेम.. तत्काल डिलीट करो। हम हस्तिनापुर पेज के एडमिन इस तरह महिला और वो भी हमारी ही कुलवधू के खिलाफ अपशब्द अलाऊ नहीं कर सकते।

गो टू हेल.. (मिडिल फिंगर)

**

अरे द्रौपदी.. यह चेहरा इतना तमतमाया हुआ क्यों है? क्या बात है आखिर?

देखो न केशव भैया.. मैंने दुर्योधन वाली जो वीडियो डाली थी.. हजारों लोगों ने शेयर किया था उसे। इन सारे भाइयों ने उस वीडियो की ऐसी मास रिपोर्टिंग करी कि फेसबुक ने मेरा वीडियो ही डिलीट कर दिया 😭😭

तो उसमें परेशान क्यों होना। सब देख ही चुके तो समझो कि वीडियो अपना काम कर गया.. फिर भी तसल्ली के लिये चाहो तो व्हाट्सएप के सारे ग्रुप्स में डाल दो और वीडियो ट्वीट भी कर दो।

जी भैया.. मैं ऐसा ही करूँगी अब इस दुष्ट को सबक सिखाने के लिये।

भैया युधिष्ठिर.. कहां गुम हैं?

कुछ नहीं केशव.. सोच रहे थे कि अच्छे दिन कब आयेंगे।

आ जायेंगे.. चिंतित न हों। यह आपकी नोटिफिकेशन में इंडियन आर्मी की प्रोफाईल पिक लगी आईडी किसकी है, जिस पे वंदे मातरम लिखा है।

कौन.. यह! गंधारी आंटी के भाई और गंधार नरेश  शकुनि हैंडसम हैं। मामा जी हुए रिश्ते में.. रोज दिन में पांच बार एट बाल पूल का चैलेंज भेजते रहते हैं।

होशियार रहियेगा.. चैलेंज भेज रहे हैं तो खिलाड़ी हो सकते हैं।


**

माधव माधव

क्या बात है पाषाणकालीन अरुण जेटली.. इतने नरभसाये हुए क्यों हो?

गजब हो गया माधव.. अनर्थ हो गया।

ऐसा क्या अनर्थ हो गया.. विदेश दौरे से मोदी जी ने वापस आने से मना कर दिया या अमित सिंह जी ने सुसाइड कर ली।

अरे उससे भी बुरा हुआ है केशव.. शकुनि दुष्ट ने युधिष्ठिर को एट बॉल पूल खेलने पर राजी कर लिया था और खेलते खेलते युधिष्ठिर को इतना भान भी न रहा कि वे अपना सबकुछ हारने के बाद स्वयं को, अपने भाइयों को और द्रौपदी तक को दांव पर लगा कर हार बैठे 😔😫😖

क्या.. 😰😰। उफ यह एट बॉल पूल.. मैंने दादा को होशियार किया भी था।

वहां शाही ऑडिटोरियम में महाराज धृतराष्ट्र, पितामह, द्रोणाचार्य और कृपाचार्य जैसे महारथी भी मूकदर्शक बने बैठे हैं और दुशासन द्रौपदी को भरी सभा में अनड्रेस करने की कोशिश में लगा है। अब आप ही बचा सकते हैं.. मैं फरारी ले के आया हूँ, हम फौरन निकलें तो वक्त रहते पंहुच सकते हैं।

लेट्स गो डूड।
Written by Ashfaq Ahmad

No comments