Header Ads

छोले 1



छोले 1


आइये आइये ठाकुर साहब.. कहिये क्या सेवा कर सकता हूँ
?

दो लफंगे हैं आपकी जेल में, जय और वीरू.. मुझे वह दोनों चाहिये।

उनका क्या करना है ठाकुर साहब।

एक से बैगपाइपर का एड करवाना है और दूसरे से पनामा में इन्वेस्ट करने का आइडिया लेना है।

जैसी आपकी इच्छा ठाकुर साहब.. लीजिये यह रहे दोनों चमन।

जय वीरू.. तुम्हें याद है एक बार जब मैं छोले भटूरे खा रहा था और कुछ डाकुओं ने हमला कर दिया था।

हाँ ठाकुर साहब, वे आपके छोले लूट ले जाना चाहते थे और उसी टाईम आपके पेट में जलजला आया हुआ था, जिससे आप शौचालय भागना चाहते थे, लेकिन डाकुओं की वजह से जा नहीं पा रहे थे।

हाँ.. और तुम लोगों ने न सिर्फ मेरे छोले बचाये थे बल्कि उन डाकुओं को भी भगाया था जय।

हालाँकि तब भी आपकी निकल गयी थी और हमें आपकी सफाई में भी मदद करनी पड़ी थी।

उसी बात से मैंने अंदाजा लगा लिया था कि तुम लोग महान पुण्यात्मा हो.. इसीलिये एक ऑफर ले कर आया हूँ तुम्हारे पास।

कैसा ऑफर ठाकुर साहब?

रामगढ़ के स्टेशन पर मेरा छोले भटूरे का होटल है.. गब्बर के आदमी जब तब मेरे छोले लूट ले जाते हैं। तुम्हें न सिर्फ मेरे छोले बचाने होंगे बल्कि गब्बर को मेरे हवाले भी करना होगा। काम मेरी पसंद का और दाम तुम्हारी पसंद के।

वह तो ठीक है ठाकुर साहब, पर गब्बर आपको क्यों चाहिये?

यह सीधे खंबे जैसी बाडी देख रहे हो वीरू.. इसमें दोनों हाथ मिसिंग हैं, जो गब्बर ने ले रखे हैं। गब्बर के पूछने पर कि मेहरारू तो रही नहीं, काम कैसे चलता है.. मैंने बस इतना ही कहा था कि अपना हाथ जगन्नाथ और वह मेरे हाथ उखाड़ ले गया। आई वांट माई हैंड बैक डूड। तुम सोच नहीं सकते कि रामलाल कितने नखरे करता है।

ठीक है ठाकुर साहब, हम आपकी पीड़ा समझ सकते हैं.. हमें सौदा मंजूर है। हम रामगढ़ पंहुच जायेंगे।

**

आइये आइये साहब.. केंट वाटर प्योरिफायर ले लीजिये। मस्त काम करता है.. साफ पानी को भी जबरदस्ती फिल्टर कर देता है.. ले लीजिये साहब.. अभी सस्ता है, कहीं सलमान खान बेचने लगा तो महंगा हो जायेगा।

अरे बसंती.. तुम तो तांगा चलाती थी, यह केंट आरओ कब से बेचने लगी।

यूके.. पार्ट टाईम जाब का नाम नहीं सुने का देहाती.. आम के आम और गुठलियों के दाम। कोई न खरीदे तो हम और हमारी धन्नो ही आरओ का पानी पी लेते हैं, और यह हमारा नाम तो हमको बताना था यूके।

क्या करें बसंती.. हमने स्क्रिप्ट पहले ही पढ़ ली थी। तुम्हारा तांगा कहां है बसंती?

यूके बात ऐसी है कि हम ठहरे भाजपाई सांसद.. तो हमने घोड़ी को गौमाता से रिप्लेस कर लिया है और गौमाता तांगा तो चला नहीं सकती तो तांगे की जगह हमने बैलगाड़ी लगा ली है.. आ जाइये।

यह कितने महीने में हमें रामगढ़ पंहुचा देगी?

ऐसा कुछ नहीं है बे.. हम कल तक पंहुच जायेंगे। चल धन्नो।

**

आइये साहब.. मैं हूँ आधा ठाकुर रामलाल, आपका खैरमकदम करता हूँ।

आधा ठाकुर..

ठाकुर साहब के आधे जिस्म की जिम्मेदारी तो मैं ही उठाता हूँ न, इसलिये खुद को आधा ठाकुर घोषित कर लिया है।

यह बौनी कौन है आधे ठाकुर?

पूरे ठाकुर की विधवा बहू है.. इससे लाईन मारना बाद में, काहे से आगे चल कर वो आइडिया सिम बेचने वाला बेरोजगार लौंडा जो पैदा करना है। यह आ गया आपका कमरा.. इधर ही आपको कूल्ले टिकाने हैं महाराज। चलता हूँ.. कोई जरूरत हो तीन डिफ्रेंट गालियां दे के पुकार लेना। राम राम।

अबे.. अबे.. अंदर घुसते ही हमला कर दिहिस.. ढिशुम ढिशुम।

मार साले को.. ढिशुम ढिशुम।

भाग गये साले.. ठाकुर साहब, यह क्या रायता है।

तुम्हारा ट्रायल लेना था डूड कि कहीं हथियार में जंग तो नहीं लग गयी। कांग्रेट्स.. अब तुम परफार्मेंस देने के लिये रेडी हो।

Written by Ashfaq Ahmad

No comments